हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्राली में मिला 32 साल के युवक का शव, इलाके में मचा हडकंप

By: Pinki Sat, 19 June 2021 1:38:56

हरियाणा: ट्रैक्टर-ट्राली में मिला 32 साल के युवक का शव, इलाके में मचा हडकंप

हरियाणा के सिरसा जिले में 32 वर्षीय एक युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया है। युवक का शव गांव नाथूसरी कलां के खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली के अंदर मिला है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया है। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।मृतक का नाम भीम सिंह है। भीम सिंह सिरसा में डेंटिंग का कार्य करता है। कोरोना के कारण वह घर पर ही कार्य कर रहा था।

भीम सिंह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली में खेत से ईंटें लाने के लिए निकला था। लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा। परिजन भीम सिंह की तराश कर रहे थे तभी मृतक के भाई रोहताश कुमार को किसी व्यक्ति ने फोन करके ट्रैक्टर-ट्राली में भीम का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर वह ग्रामीणों को लेकर खेत में पहुंचा। शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

भीम के शव के पास ही मोबाइल पड़ा हुआ था। बाइल से सिम गायब है। लेकिन वह कुछ ही दूरी पर टूटी हुई हालत में मिला। मृतक के भाई रोहताश कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को बताया कि मेरे भाई की किसी व्यक्ति ने साजिश के तहत हत्या की है। वहीं चौपटा थाना पुलिस के ASI मनीश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। सिम की डिटेल निकालवाई जाएगी।

ये भी पढ़े :

# हरियाणा: मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

# मिल्खा सिंह के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, शाहरुख-प्रियंका सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

# सचिन-सहवाग ने ‘फ्लाइंग सिख’ को दी श्रद्धांजलि, कहा - आप हमेशा ही आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे

# अगर कोरोना की तीसरी लहर आती है तो भारत सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार: केंद्र सरकार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com